विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर:वजन उनकी कैटगरी 50 kg से सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा मिला

विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर:वजन उनकी कैटगरी 50 kg से सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा मिला

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को तय कैटेगरी में ज्यादा वजन होने की वजह से पेरिस ओलिंपिक से बाहर होना पड़ा है। विनेश 50 kg की कैटेगरी में खेलती हैं। बुधवार को उनका वजन करीब 100 ग्राम ज्यादा मिला। इसके बाद उन्हें ओलिंपिक महिला कुश्ती से अयोग्य घोषित कर दिया गया।भारतीय ओलिंपिक संघ ने विनेश के अयोग्य घोषित होने की पुष्टि कर दी है। इसके बाद विनेश बुधवार रात होने वाला 50 kg कैटेगरी की विमेंस रेसलिंग का फाइनल नहीं खेल सकेंगी। उन्हें ओलिंपिक में कोई मेडल भी नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *