विदेश मंत्री एस जयशंकर 3 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार शाम मालदीव पहुंचे

विदेश मंत्री एस जयशंकर 3 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार शाम मालदीव पहुंचे

विदेश मंत्री एस जयशंकर 3 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार शाम मालदीव पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत विदेश मंत्री मूसा जमीर ने किया। जयशंकर 11 अगस्त तक मालदीव में रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को उनकी मुलाकात राष्ट्रपति मुइज्जू से हो सकती है।

जयशंकर ने शुक्रवार रात मालदीव के विदेश मंत्री के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए ‘पड़ोस’ एक प्राथमिकता है और पड़ोस में ‘मालदीव’ प्राथमिकता है। हमारे बीच इतिहास और रिश्तेदारी के सबसे करीबी रिश्ते भी हैं। यह यात्रा दोनों देशों की उपलब्धियों का जायजा लेने और आने वाले सालों में बेहतर संबंध तैयार करने के लिए है।

पिछले साल राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता संभालने के बाद जयशंकर की ये पहली मालदीव यात्रा है। इससे पहले मई में मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर भारत आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *