बिहार के जहानाबाद जिले में सावन के चौथे सोमवार बड़ा हादसा हुआ है। वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। इसमें छह महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई। सावन के चौथे सोमवार के चलते सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ सोमवार देर रात से ही लगी हुई थी। यह घटना सोमवार को रात करीब 1:00 बजे घटित हुई।बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन को लेकर कुछ श्रद्धालुओं में कहासुनी हुई। इस दौरान पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई।जहानाबाद के नगर थाना प्रभारी दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा, मंदिर में भगदड़ मचने के कारण कुछ लोग दब गए, जिनमें से सात लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।