रिटेल महंगाई 59 महीने के निचले स्तर पर

रिटेल महंगाई 59 महीने के निचले स्तर पर

59 महीने के निचले स्तर पर आई रिटेल महंगाई:खाने-पीने की चीजों के दाम घटने से जुलाई में 3.54% रही, जून में 5.08% रही थी

जुलाई महीने में रिटेल महंगाई घटकर 3.54% पर आ गई है। ये 59 महीने का निचला स्तर है। अगस्त 2019 में महंगाई 3.21% थी। वहीं जून महीने में महंगाई 5.08% रही थी। खाने-पीने की चीजों के दाम घटने से महंगाई घटी है। महंगाई अब RBI के 2-4% के टारगेट के भीतर है।

अनाज, फल, सब्जी, दाल, मसालों के दाम घटने से खाद्य महंगाई दर 9.36% से घटकर 5.42% हो गई है। वहीं शहरी महंगाई भी महीने-दर-महीने आधार पर 4.39% से घटकर 2.98% पर आ गई है। ग्रामीण महंगाई 5.66% से घटकर 4.10% पर पहुंच गई है।सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में साल-दर-साल आधार पर दालों एवं उनसे बने उत्पादों के दाम 14.77 प्रतिशत बढ़े। अनाज और उनके उत्पाद एक साल पहले के मुकाबले 8.14 प्रतिशत और सब्जियां 6.83 प्रतिशत महंगी हुईं। अंडों के दाम 6.76 फीसदी बढ़े जबकि मांस और मछलियों की कीमतों में 5.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई। महंगाई दर में नरमी का मुख्य कारण सब्जियों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी में ठहराव रहा। पिछले कई महीनों से सब्जियों की महंगाई दर लगातार काफी ऊंचे स्तर पर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *