देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

आईएमडी के मौसम बुलेटिन में अगले 4-5 दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है।

स्वतंत्रता दिवस की सुबह से ही दिल्ली में आसमान बादलों से घिरा हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है, जिसका असर लाल किले पर ध्वजारोहण समारोह और प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन पर पड़ सकता है।दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश जारी है। इस स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी बादलों से ढकी हुई है। आईएमडी के अनुसार, मौसम स्वतंत्रता दिवस समारोह में खलल डाल सकता है। विभाग का अनुमान है कि पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ बारिश होगी, बिजली चमकेगी और हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *