सीएम मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में धवजा रोहण कर प्रदेश समेत देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। बता दें कि एमपी की राजधानी भोपाल समेत पूरा मध्य प्रदेश आजादी के जश्न में डूबा है। इस बीच भोपाल के लाल परेड मैदान में प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां पूरा मैदान तिरंगे रंग में रंगा दिखा।