IMD ने बताया है कि अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

IMD ने बताया है कि अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। अगले 24 घंटे देश के हिस्सों में भारी पड़ने वाले हैं। मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर पश्चिम की तरफ खिसक जाएगा। इससे बंगाल और झारखंड में मूसलाधार बारिश होने की स्थिति बन रही है।भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश की आशंका जाहिर की है। भारी से भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए इन राज्यों में आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर से बारिश बढ़ेगी। दिल्ली में बारिश कम और अन्य इलाकों में बारिश के पैटर्न में बदलाव आएगा।उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिनों के दौरान और रायलसीमा में अगले 48 घंटों के दौरान गरज के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार और रविवार को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। उत्तरी और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *