4,500 करोड़ रुपए जुटाएगी इरेडा, शेयर 10% बढ़ा

4,500 करोड़ रुपए जुटाएगी इरेडा, शेयर 10% बढ़ा

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के शेयरों में आज लगभग 10% की तेजी है। कंपनी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट , राइट इश्यू या किसी अन्य माध्यम से 4,500 करोड़ रुपए तक का फंड जुटाएगी। इस खबर के बाद शेयरों में ये तेजी आई है।

IREDA ने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए गुरुवार, 29 अगस्त को एक बोर्ड मीटिंग की जाएगी। दोपहर 12 बजे, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर IREDA के शेयर करीब 10% चढ़कर 263 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। 6 महीने में ये दोगुना हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *