देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभागआईएमडी ने सप्ताह के दौरान मध्य भारत, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में हल्की/मध्यम बारिश और मराठवाड़ा में छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है। इस बीच, पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में भारी बारिश ने कहर बरपाया है, जिससे भूस्खलन हुआ है। त्रिपुरा में मौजूदा बारिश और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। पिछले तीन दशकों में पहली बार ऐसा विनाशकारी मानसूनी बाढ़ देखने को मिला है। ने मंगलवार को जयपुर, दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ दिन में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। राष्ट्रीय राजधानी में 2-3 दिनों तक गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *