देश के दो अलग-अलग छोरों पर निम्न दबाव का क्षेत्रफल बनने के कारण मौसम विभाग IMD ने यूपी के इन जिलों में 24,25,26 को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में बादलों के लुका छुपी का खेल शुरू हो गया है। अगले कुछ घंटे में बारिश का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है। जो लगातार तीन दिनों तक यानी 26 अगस्त तक जारी रह सकती है।