जम्मू-कश्मीर के सोपोर से आतंकी मुठभेड़ की खबर आ रही है। भारतीय सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। पूरे इलाके को घेरकर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आतंकी की पहचान नहीं हो पाई और मुठभेड़ जारी है। विधानसभा चुनाव घोषणा के बाद यह पहली मुठभेड़ है। प्रदेश में होने वाले चुनावों को लेकर अब तक अर्धसैनिक बलों की लगभग 300 कंपनियों तैनात की जा चुकी हैं। इसमें आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआरपीएफ सहित अन्य कई अर्धसैनिक बल शामिल हैं। इन सभी को श्रीनगर, हंदवाड़ा, गांदरबल, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, अवंतीपोरा, बडगाम, कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा और कुलगाम में तैनात किया गया है।