देश के पश्चिमी और पूर्वोत्तर भाग में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात में पिछले 4 दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है।
बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 26 लोगों की मौत हुई, जबकि 18 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया। PM मोदी ने CM भूपेंद्र पटेल से फोन पर राज्य के हालात का जायजा लिया।
दिल्ली में भी बुधवार रात से भारी बारिश हो रही है। इससे दिल्ली, NCR और नोएडा के कई इलाकों में पानी भर गया है। सबसे बुरी हालत अंडर पास की है। पानी भरने से सड़कों पर जाम लगा है।