गुजरात में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है जिस वजह से कई जिलों में भयंकर बाढ़ की स्थिति बन गयी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर से आगे बढ़ रहा चक्रवात असना अब पाकिस्तान की ओर मुड़ रहा है। अरब सागर में बन रहे भयंकर चक्रवात ‘असना’ ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अरब सागर के ऊपर चक्रवात बनने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यह चक्रवात खास इसलिए है क्योंकि वर्ष 1976 यानी 48 साल के बाद अरब सागर में अगस्त के महीने में कोई चक्रवात बन रहा है। कई दशक बाद यह तूफान लौट रह है। IMD के मुताबिक यह चक्रवात पश्चिम-दक्षिण की ओर ओमान तक की ओर बढ़ सकता है। पड़ोसी देश पाकिस्तान ने इस तूफान का नाम ‘असना’ दिया है।