मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को चक्रवाती तूफान असना के आने के कारण गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक तटों पर भारी बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी की, जिसके अरब सागर के ऊपर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक सितंबर की सुबह तक इसकी तीव्रता बने रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि तूफान के दो सितंबर की सुबह तक कमजोर पड़ने का अनुमान है। विभाग ने रविवार तक गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक तटों पर भारी बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।