सुप्रीम कोर्ट की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए ध्वज और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया है। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ भी मौजूद थे। नए ध्वज और प्रतीक चिन्ह की संकल्पना राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान नई दिल्ली द्वारा की गई थी। ध्वज में संविधान की पुस्तक, अशोक चक्र और सुप्रीम कोर्ट भवन अंकित है।