केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सोमवार को 54वीं जीएसटी काउंसिल बैठक संपन्न हुई। इस मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और फैसले लिए गए। जीएसटी काउंसिल बैठक में कुछ सामानों पर जीएसटी दर घटाई गई तो कहीं बढ़ाई गई। सस्ती होने वाली सूची में कैंसर की दवाओं से लेकर नमकीन तक शामिल है, इन पर जीएसटी दर कम की गई है। इसके अलावा बैठक में एक पैनल मेडिकल और हेल्थ इंश्योरेंस के रेट रेशनलाइजेशन और कंपनसेशन सेस तैयार किया गया है।तीर्थस्थल पर जाते के लिए किराए लिए जाने वाले हेलीकॉप्टर के खर्च कम होंगे। जीएसटी काउंसिल ने हेलीकॉप्टर से तीर्थ यात्रा पर जीएसटी को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है।