ऐपल ने आइफ़ोन 16 लॉंच किया

ऐपल ने आइफ़ोन 16 लॉंच किया

एपल ने आईफोन-16 लॉन्च कर दिया है। इस बार आईफोन में सबसे बड़ा बदलाव एपल इंटेलिजेंस है। इसके अलावा कैमरा कंट्रोल के लिए साइड में नया बटन दिया है।

यह भारत में 20 सितंबर से मिलना शुरू होगा। इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपए है जो 1,84,900 रुपए तक जाती है।

आईफोन-16 में A18 चिप मिलेगी। यह सेकेंड जनरेशन 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। आईफोन-15 में A16 Bionic चिप मिलती है। नए आईफोन में AI फीचर्स दिए गए हैं। ये आईफोन-15 सीरीज के बेस मॉडल्स पर नहीं मिलेंगे, केवल प्रो और मैक्स मॉडल पर मिलेंगे। आईफोन-16 में कैमरा कंट्रोल करने के लिए साइड बटन मिलेगा। मैक्रो फोटोग्राफी भी कर सकेंगे। आईफोन-15 में ये फीचर नहीं मिलते। नए आईफोन में 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है, जो आईफोन 15 में 20 घंटों का है। मतलब बैटरी लाइफ करीब 10% बढ़ जाएगी। नया पिल शेप्ड बैक कैमरा मिलेगा। आईफोन-15 में कैमरा सेटअप डायगोनल शेप में है। मैक्स में अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *