आयुष्मान योजना : 70+ उम्र वाले सभी को 5 लाख तक फ्री इलाज

आयुष्मान योजना : 70+ उम्र वाले सभी को 5 लाख तक फ्री इलाज

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को और विस्तार दे दिया है। अब 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत हर साल 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कराया जा सकता है। बुधवार को मोदी कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है।

सरकार के मुताबिक, 6 करोड़ सीनियर सिटिजंस को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें देश के करीब 4.5 करोड़ परिवार शामिल होंगे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में यह वादा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *