भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शानिवार को 14 राज्यों में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश के साथ तूफान की आशंका जताई है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ आने को चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य भारत में बने दबाव क्षेत्र के कारण दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्याधिक बारिश के आसार हैं।