प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड में 6 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड में 6 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड में 6 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है।पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के तेज विकास के लिए प्रतिबद्ध है।झारखंड रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, झारखंड के तेज विकास के लिए हम कृतसंकल्प हैं। आज सुबह करीब 10 बजे टाटानगर में छह ‘वंदे भारत’ को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ कई और परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। इसके अलावा पीएम आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों से जुड़े कार्यक्रम का भी हिस्सा बनूंगा।

इन रूट्स पर चलेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें

पीएम मोदी जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है, इनमें बरहामपुर-टाटा, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-बनारस, हावड़ा-गया और हावड़ा-भागलपुर के बीच चलेंगी। इन नई वंदे भारत ट्रेनों से देवघर में बैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, कोलकाता में कालीघाट और बेलूर मठ जैसे धार्मिक स्थलों तक तीर्थयात्रियों को जल्दी पहुंचने में मदद मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *