डोनाल्ड ट्रंप पर फिर से जानलेवा हमला

डोनाल्ड ट्रंप पर फिर से जानलेवा हमला

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर फिर से जानलेवा हमले की कोशिश की गई है। ये हमला तब हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में गोल्फ खेल रहे थे। इसी दौरान ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज़ सुनाई दी, जिसके बाद कोर्स को तुरंत सुरक्षित किया गया। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप को कोई नुकसान नहीं हुआ है, वे बिल्कुल सुरक्षित हैं। ट्रम्प के चुनाव अभियान की तरफ से कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प अपने आस-पास की गोलियों की आवाज़ के बाद सुरक्षित हैं।सीक्रेट सर्विस ने X पर कहा कि पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय और सीक्रेट सर्विस ट्रम्प से जुड़ी एक सुरक्षात्मक घटना की जांच करने के लिए सहयोग कर रहे हैं। सीक्रेट सर्विस ने कहा कि ये घटना दोपहर 2:00 बजे (स्थानीय समय) से ठीक पहले हुई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *