अरविंद केजरीवाल ने दिया CM पद से इस्तीफा

अरविंद केजरीवाल ने दिया CM पद से इस्तीफा

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार शाम करीब 4.45 बजे उपराज्यपाल विनय सक्सेना को सीएम पद से इस्तीफा सौंप दिया। उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद रहे। दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है। सत्ता परिवर्तन पर भाजपा ने कहा कि मेकओवर ने आम आदमी पार्टी के दाग नहीं छुपेंगे।

इससे पहले आतिशी मार्लेना को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया गया। केजरीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर विधायकों ने सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *