जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद भी किए हैं। सीमा सुरक्षा बल की ओर से जारी बयान के अनुसार, मध्य रात्रि में सतर्क बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। उन्होंने एक घुसपैठिये को आरएस पुरा सीमा क्षेत्र में बीएसएफ बाड़ की ओर आते देखा, इसके बाद जवानों ने घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया।