सोने की कीमत आज अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 158 रुपए बढ़कर 75,406 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को इसके दाम 75,248 रुपए प्रति दस ग्राम थे। इस हफ्ते सोना अब तक 1,313 रुपए महंगा हो चुका है।