छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में धान खरीदी की नीति का खाका तैयार करने के लिए सोमवार को मंत्रिमंडलीय उप समिति की अहम बैठक हुई। समिति ने इस बार धान खरीदी का लक्ष्य 160 लाख मीट्रिक टन रखा है। दीपावली त्योहार की वजह से खरीदी 1 नवम्बर से शुरू करने को लेकर संशय बना हुआ है। समिति के 1 या 15 नवम्बर से खरीदी का प्रस्ताव तैयार किया है। अब इसे कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट ही तय करेगी कि इस बार प्रदेश में धान की खरीदी कब से होगी।
