मुरैना पुलिस द्वारा “मैं हूं अभिमन्यु“ अभियान के तहत श्रीराम स्कूल ऑफ फार्मेसी में फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया

मुरैना पुलिस द्वारा “मैं हूं अभिमन्यु“ अभियान के तहत श्रीराम स्कूल ऑफ फार्मेसी में फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया

मुरैना पुलिस द्वारा “मैं हूं अभिमन्यु“ अभियान के दौरान फिल्म प्रदर्शन का आयोजन श्रीराम स्कूल ऑफ फार्मेसी में किया गया। इस अवसर पर 250 विद्यार्थी उपस्थित थे। सभी विद्यार्थियों को महिला साक्षरता, भ्रूण हत्या, समानता, महिला सम्मान, साइबर क्राइम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण के पैंपलेट्स प्रदान किए। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ बिन्दु परमार, महिला थाना प्रभारी डिंपल मौर्य, आरक्षक श्री लोकेंद्र, पहलवान थापा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *