नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे श्रीनगर में राजभवन जाकर एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में I.N.D.I.A ब्लॉक की सरकार बनाने का दावा पेश किया।
एलजी से मुलाकात के बाद उमर ने कहा- मैंने एलजी से मुलाकात की और कांग्रेस, CPI (M), AAP और निर्दलीयों से मिले समर्थन पत्र सौंपे। मैंने उनसे शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करने का अनुरोध किया ताकि सरकार काम करना शुरू कर सके।