सरकार ने बुधवार को किसानों और केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया। एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता ( एवं महंगाई राहत तीन फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। बढ़ोतरी एक जुलाई, 20214 से लागू होगी। यानी कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर मिलेगा। किसानों के लिए खुशखबर यह है कि सरकार ने रबी की छह फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया। अधिसूचना के मुताबिक गेहूं की MSP 150 रुपए बढ़ाई गई। यह 2,275 रुपए से बढ़ाकर 2,425 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है।
नई MSP (प्रति क्विंटल)
फसल -पहले -अब- वृद्धि
गेहूं – 2,275 -2,425 – 150
जौ -1,850 – 1,980 – 130
चना -5,440 – 5,650 – 210
मसूर -6,425- 6,700 -275
सरसों -5,650 -5,950 -300
सेफ्लावर- 5,800 – 5,940 – 140 (सभी राशि रुपए में)