इंडियन एयरलाइंस की 30 से ज्यादा फ्लाइट में शनिवार को बम होने की धमकी मिली। इसमें इंडिगो, एअर इंडिया, अकासा, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एअर और एलायंस एयर शामिल हैं।
पिछले एक हफ्ते में 50 से ज्यादा विमानों में बम की धमकी मिल चुकी है, ये सभी झूठी साबित हुई हैं। इन धमकियों की वजह से एयरलाइंस को अब तक 80 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
नई दिल्ली में शनिवार शाम ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने सभी एयरलाइंस के CEOs के साथ बैठक की। इसमें झूठी धमकियों से निपटने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यात्रियों की असुविधा और एयरलाइंस के नुकसान पर भी बात हुई।