एप्पल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी और टैक दिग्गज एनवीडिया भारत में एआई क्रांति लाएगी। खास बात यह है कि यह एआई क्रांति अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी होगी। भारत दौरे पर आए एनवीडिया के प्रमुख जेंसन हुआंग ने गुरुवार को कंपनी का हिंदी भाषा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल पेश किया। इस कदम से एनवीडिया भारत में अपनी एआई तकनीक का विस्तार करने और हिंदी भाषा में इसके उपयोग को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। एनवीडिया ने ‘नेमोट्रॉन-4-मिनी-हिंदी-4बी’ नामक एआइ लैंग्वेज मॉडल लॉन्च किया है, जिसमें 4 अरब पैरामीटर हैं। इसका उपयोग कंपनियां अपने एआई मॉडल विकसित करने में कर सकती हैं। मॉडल को हिंदी और अंग्रेजी डाटा से प्रशिक्षित किया गया है।