दीपोत्सव की शुभ बेला में मनाया जा रहा है मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस

दीपोत्सव की शुभ बेला में मनाया जा रहा है मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश अपनी गौरवशाली परंपराओं को सहेजते हुए विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। राज्य शासन द्वारा दशहरे पर शस्त्र-पूजन और दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का आयोजन इस बात का प्रतीक है। प्रदेश की स्थापना दिवस पर परम्परागत मलखंब कला का प्रदर्शन भी इस भाव का प्रकटीकरण है। अतीत को सहेज कर समय के साथ चलने की यह विशेषता प्रदेश को विश्व में वैशिष्टय प्रदान करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए मध्यप्रदेश सदैव तत्पर है। यह प्रदेश के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धन्वंतरि जयंती पर देश को दी गई सौगातो में सर्वाधिक मध्यप्रदेश को प्राप्त हुई हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कर-कमलों से 3 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय क्रमशः मंदसौर, नीमच और सिवनी का लोकार्पण हुआ है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं नए दौर में हैं, 20 से अधिक मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पतालों में जांच और इलाज सुविधा, मेडिकल और पैरामेडिकल स्टॉफ की बढ़ती संख्या, आरोग्य मंदिर और आयुर्वेद अस्पतालों ने जन सामान्य को बड़ा संबल प्रदान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर लाल परेड ग्राउंड से प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत विश्व में एकमात्र ऐसा देश है जिसने मानवता के लिए सदैव अपनी सकारात्मक भूमिका निभाई है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीनों सेनाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी दक्षता को सिद्ध कर भारत का मान बढ़ाया और देश की सीमाओं की रक्षा की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत “जियो और जीने दो” के सिद्धांत को व्यवहार में लाते हुए सभी दिशाओं में प्रगति कर रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार भी प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद श्री आलोक शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला तथा अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *