शेयर बाजार में आज होगी दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग

शेयर बाजार में आज होगी दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग

भारतीय शेयर मार्केट में दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा है। वैसे तो स्टॉक एक्सचेंज में इस दिन छुट्टी होती है, लेकिन छुट्टी के दिन भी इसे विशेष तौर पर शाम के समय सिर्फ एक घंटे के लिए खोला जाता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं।

इस अवसर पर ही स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर 1 नवंबर 2024 यानी शुक्रवार को शाम 6 बजे से शाम 7 बजे तक एक घंटे का स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। मुहूर्त ट्रेडिंग पर प्री-ओपनिंग सेशन शाम 5.45 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *