देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

मौसम में बदलाव होने का समय आ गया है। कई राज्यों में मानसून ने विदाई ले ली है तो कई राज्यों से मानसून जा रहा है। आमतौर पर दिवाली के आसपास ठंड का अहसास होने लगता है और गर्म कपड़े निकलने की शुरुआत हो जाती है। लेकिन इस बार दीवाली भी बीत गई पर ठंड का एहसास नहीं हुआ है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि पूरे नवंबर के महीने में सर्दी आने के कोई संकेत नहीं हैं और मौसम गर्म रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने आगामी सर्दी के बारे में कोई संकेत नहीं देते हुए नवंबर में भी मौसम गर्म रहने की आशंका जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *