चुनाव आयोग ने 14 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया है। इनमें से 9 विधानसभा सीट यूपी, चार सीट पंजाब की और एक सीट केरल की है। चुनाव आयोग के अनुसार इन 14 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को मतदान होगा। हालांकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को ही की जाएगी। बता दें कि इससे पहले इन विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना था। निर्वाचन आयोग के अनुसार उनको बीजेपी, कांग्रेस समेत राज्य स्तर की पार्टियों की ओर से मांग की गई थी कि 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया जाए क्योंकि उस दिन धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम हैं, जिसके चलते चुनाव संपन्न करवाने दिक्कतें आ सकती है और उसका असर मतदान प्रतिशत भी पड़ेगा।