डोनाल्ड ट्रम्प फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्हें 50 राज्यों की 538 में से 277 सीटें मिली हैं, बहुमत के लिए 270 सीटें जरूरी होती हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट कमला हैरिस कड़ी टक्कर देने के बावजूद 224 सीटें ही जीत पाईं।
ट्रम्प 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बने थे और 2020 में जो बाइडेन से हार गए थे। ताजा नतीजों के बाद ट्रम्प दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहले राजनेता हैं, जो 4 साल के गैप के बाद दोबारा राष्ट्रपति बनेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के इस बड़े कार्यक्रम में अमेरिकावासियों से बड़े-बड़े वादे किए। उन्होंने इस जीत को अमेरिका की जनता, अमेरिका के हर नागरिक की जीत बताया। उन्होंने इस जीत के लिए अमेरिका वासियों धन्यवाद दिया। ट्रंप ने कहा कि मेरी हर सांस अमेरिका के लिए है। मैं आपके भविष्य के लिए लड़ूंगा। हमें स्विंग स्टेट से साथ मिला। वहां के लोगों को हमें प्यार मिला। ये अमेरिकावासियों की जीत है। अगले 4 साल अमेरिका के लिए स्वर्णिम होने वाले हैं।