महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नांदेड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने कांग्रेस के प्रक्रोप को लंबे समय तक झेला है। खासकर मराठवाड़ा के किसानों की परेशानी की जड़ ही कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस सरकार ने कभी यहां के किसानों के सुख दुख की परवाह नहीं की। कांग्रेस ने फर्जीवाड़े में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। कांग्रेस के लोग संविधान के नाम पर एक लाल किताब बंटवा रहे हैं। कांग्रेस की लाल किताब पर ऊपर लिखा है- भारत का संविधान! लेकिन जब लोगों ने खोला तो पता चला कि अंदर से लाल किताब कोरी है।पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के नाम पर लाल किताब छपवाना, उमसें से संविधान के शब्दों को हटाना। ये संविधान को खत्म करने की कांग्रेस की पुरानी सोच का नमूना है। ये कांग्रेस वाले बाबा साहब का नहीं बल्कि अपना अलग ही संविधान चलाना चाहते हैं। कांग्रेस और उनके साथियों को बाबा साहब के संविधान से नफरत है।