प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पश्चिम बंगाल और झारखंड में 17 जगहों पर छापेमारी कर रहा है। मामला झारखंड में बांग्लादेशियों की कथित अवैध घुसपैठ से जुड़ा है। हालांकि, ईडी की छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में की जा रही है। इससे पहले सोमवार को एनआईए ने भी देश के नौ राज्यों में छापेमारी की थी और बांग्लादेशियों और अलकायदा के कथित नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की थी।