झारखंड में पहले चरण के लिए शाम पांच तक हुई 64.86 प्रतिशत वोटिंग

झारखंड में पहले चरण के लिए शाम पांच तक हुई 64.86 प्रतिशत वोटिंग

झारखंड में पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग संपन्न हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार शाम पांच तक 64.86 प्रतिशत वोटिंग हुई। यह आंकड़ा पिछले चुनाव से ज्यादा है। दरअसल साल 2019 में 63.90 फीसदी मतदान हुआ था। हालांकि फाइनल आंकड़ों में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि पहले चरण की 43 सीटों पर 683 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक सरायकेला-खरसावां जिले की सीटों पर सबसे अधिक 72.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि सबसे कम वोटिंग हजारीबाग जिले की सीटों में 59.13 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *