दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण सभी प्राथमिक विद्यालय अगले आदेश तक बंद

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण सभी प्राथमिक विद्यालय अगले आदेश तक बंद

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण सभी प्राथमिक विद्यालय अगले आदेश तक बंद कर दिए गए है। सभी प्राथमिक कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने यह घोषणा की है। दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है। गुरुवार को AQI में हवा की गुणवत्ता 450 के पार पहुंच गई, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली-NCR में फैली जहरीली धुंध के कारण अब वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 15 नवंबर की सुबह 8 बजे से दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी के चरण-3 को लागू करने का निर्णय लिया है। दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू होने के बाद से खनन, निर्माण और बीएस 3 व डीजल गाड़ियों पर शुक्रवार से प्रतिबंध लग जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *