दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। आप प्रत्याशी महेश खींची मेयर बन गए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार किशन लाल को तीन वोटों से हरा दिया। मेयर पद के लिए कुल 265 वोट पड़े थे। लेकिन इसमें से दो वोट अमान्य करार दे दिए गए। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेश खींची को 133 जबकि बीजेपी के किशन लाल को 130 वोट मिले। महेश खींची करोलबाग के देवनगर से पार्षद हैं। शैली ओबेरॉय के बाद अब वह मेयर पद की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। बता दें कि शैली ओबेरॉय का कार्यकाल बढ़ाया गया था।