महाराष्ट्र विधान चुनाव के लिए सभी 288 सीटों पर और झारखंड में दूसरे चरण के लिए 38 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान हो रहा है। राज्य की 288 सीटों पर कुल 4,140 उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, चुनावी अखाड़े में उतरने वाले कुल उम्मीदवारों का आंकड़ा 2019 विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 3,239 उम्मीदवारों से 28 फीसदी अधिक है। राज्य के कई दिग्गज नेताओं, जैसे शरद पवार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे, डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस, की प्रतिष्ठा दांव पर है।