CBSE ने 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी की

CBSE ने 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी की

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार देर रात 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया। परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। 10वीं की परीक्षा 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेंगी।

10वीं का पहला एग्जाम अंग्रेजी का 10वीं क्लास के लिए पहला एग्जाम अंग्रेजी का होगा। साइंस का एग्जाम 20 फरवरी को होगा जिसमें सिर्फ एक दिन की छुट्टी दी गई है। वहीं सोशल साइंस का एग्जाम 25 परवरी को होगा। 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए आखिरी एग्जाम 18 मार्च को कम्प्यूटर एप्लिकेशन्स, IT या AI का होगा।

12वीं का पहला एग्जाम आंत्रप्रेन्योरशिप 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए 15 फरवरी को आंत्रप्रेन्योरशिप का एग्जाम है। फिजिक्स का एग्जाम 21 फरवरी को होगा और 27 फरवरी को केमिस्ट्री की एग्जाम होगा। 11 मार्च को इंग्लिश का एग्जाम होगा और 15 मार्च को हिंदी की परीक्षा होगी। 4 अप्रैल को आखिरी एग्जाम साइकोलॉजी का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *