आज सेंसेक्स 1961 अंक (2.54%) की तेजी के साथ 79,117 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 557 अंक (2.39%) की तेजी रही, ये 23,907 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और 1 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 में तेजी और 1 में गिरावट रही। निफ्टी मीडिया छोड़कर NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी और रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा चढ़ा।