प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में शामिल हुए

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में शामिल हुए। पीएम मोदी ने समारोह को संबोधित करते हुए सभी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत के संविधान का ये 75वां साल पूरे देश के लिए एक असीम गौरव का दिवस है। मैं आज भारत के संविधान को, संविधान सभा के सभी सदस्यों को आदरपूर्वक नमन करता हूं।पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे संविधान निर्माता ये जानते थे कि भारत की आकांक्षाएं, भारत के सपने समय के साथ नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे। वो जानते थे कि आजाद भारत की और भारत के नागरिकों की जरूरतें बदलेंगी, चुनौतियां बदलेंगी। इसलिए उन्होंने हमारे संविधान को महज कानून की एक किताब बनाकर नहीं छोड़ा, बल्कि इसको एक जीवंत, निरंतर प्रवाहमान धारा बनाया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान देश की हर अपेक्षा और जरूरत पर खरा उतरा है। संविधान की ताकत के कारण ही आज बाबा साहेब का संविधान जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह लागू हो पाया है। पहली बार जम्मू-कश्मीर में संविधान दिवस मनाया गया। आज भारत परिवर्तन के एक बड़े दौर से गुजर रहा है और भारत का संविधान हमें रास्ता दिखा रहा है। यह हमारे लिए एक मार्गदर्शक बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *