देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

देश के उत्तरी राज्यों में ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि आज लगातार दूसरे दिन मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 10 राज्यों में कोहरे का अलर्ट है। इस कारण विजिबिलिटी भी घटी। बिहार के गोपालगंज में विजिबिलिटी 40 मीटर दर्ज की गई।हिमाचल प्रदेश में 3 दिन पहले बर्फबारी हुई थी। इसके असर के कारण लाहौल स्पीति और कल्पा इलाके में तापमान अब भी 0 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि यहां 3 दिन बाद बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई शहरों में पिछले 4 दिनों से तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *