सेंसेक्स आज 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,530 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट है, ये 24,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट और 14 में तेजी है। NSE के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है।