देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर के जोजिला में शनिवार रात तापमान -18°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार रात को पारा -25°C और सोमवार रात को -29°C तक गिर सकता है। वहीं, श्रीनगर का तापमान पिछली रात -0.5°C रिकॉर्ड किया गया।हिमालय से आने वाली उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से ही उत्तर से मध्य भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ती है। सीजन में जितने ज्यादा सक्रिय और लंबे पश्चिमी विक्षोभ आते हैं, सर्दी उतनी ज्यादा पड़ती है।

इस बार उत्तर से मध्य भारत तक सभी राज्यों में औसत तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। पिछली सर्दी में दिसंबर से फरवरी तक अल-नीनो परिस्थितियां थीं। उसके बावजूद हिमालय पर सामान्य से ज्यादा स्नोकवर के कारण ही ज्यादा सर्दी पड़ी थी।जबलपुर समेत 13 जिलों में बारिश के आसार, ग्वालियर-चंबल में बर्फीली हवा चलेंगी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मध्यप्रदेश के पूर्वी जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार हैं। वहीं, उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में ठंड का असर बढ़ जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *