हिमालय में हो रही बर्फबारी और मैदानों की तरफ चलने वाली हवाओं से पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में पारा 10° से नीचे चला गया है।
राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा 0° सेल्सियस पर पहुंच गया है। यहां कार की छतों पर पड़ी ओस की बूंदें जम गईं। सीकर के फतेहपुर में पारा माइनस 1° रिकॉर्ड किया गया।
मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी हर तरफ ओस जमी हुई नजर आ रही है। यहां रात का पारा 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।