AI इंजीनियर खुदकुशी मामले में बेंगलुरु पुलिस आज जौनपुर पहुंचेगी

AI इंजीनियर खुदकुशी मामले में बेंगलुरु पुलिस आज जौनपुर पहुंचेगी

बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी मामले में कर्नाटक पुलिस गुरुवार को उत्तर प्रदेश के जौनपुर पहुंचेगी। जौनपुर कोर्ट में अतुल का केस चल रहा था। मामले में चार लोगों अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और चाचा ससुर सुशील सिंघानिया पर FIR दर्ज की गई है।

अतुल मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे। बेंगलुरु में वह नौकरी करते थे। बेटे के सुसाइड की खबर सामने आने के बाद मां ने बुधवार को मीडिया से बातचीत की। मां ने कहा- मेरे बेटे को प्रताड़ित किया गया था। यह कहकर वह रोने लगीं। इसके बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। पास खड़े पति ने उन्हें संभाला।अतुल ने 1 घंटे 20 मिनट का वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने अपनी आपबीती बताई। अतुल ने ये भी मांग की थी कि अगर उन्हें प्रताड़ित करने वाले बरी हो जाएं तो अस्थियां कोर्ट के बाहर गटर में बहा दी जाएं।उन्होंने अपने लेटर में लिखा है कि जज ने मामले को रफा-दफा करने के नाम पर 5 लाख रुपए मांगे थे। अतुल ने यह भी लिखा कि उनकी पत्नी और सास ने उन्हें सुसाइड करने को कहा था और इस पर उक्त जज हंस पड़ी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *