गुकेश ने जीता वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब

गुकेश ने जीता वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने चेस वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। गुकेश ने 14वें गेम में डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को हराते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। इसी के साथ 18 साल का यह भारतीय खिलाड़ी सबसे युवा वर्ल्ड चैम्पियन बन गया।12 साल के बाद किसी भारतीय ने इस खिताब को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले दिग्गज विश्वनाथन आनंद ने 2012 में चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता था। गुकेश यह खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *